झाझा : चरघरा में सर्वदलीय संगठन के लोगों ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 24 जनवरी 2022

झाझा : चरघरा में सर्वदलीय संगठन के लोगों ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 24 जनवरी | अभिलाष कुमार [Editing: Sushant] : झाझा प्रखंड क्ष्रेत्र स्थित चरघरा में सोमवार को जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने किया।
इस दौरान विभिन्न दलों के लोगों द्वारा जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यर्पण कर उनको याद किया एवं उनके कृतित्व व व्यक्तित्व के बारे में बखान किया। मौके पर चरघरा के समाजसेवी व अतिपिछड़ा समाज के बुद्धिजीवी रामपुकार  साह को सम्मानित किया गया।
कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सभी वक्ताओं ने कहा कि गरीबी को नजदीक से जानने वालों में और राजनीति के माध्यम से संवैधानिक तौर पर शोषितों और पिछड़ों को सामाजिक व राजनीतिक विधा की मुख्यधारा से जोडने वालों में जननायक कर्पूरी ठाकुर अग्रणी थे।
इस मौके पर प्रो. रामवतार सिंह, समाजसेवी दिनेश कुमार साव, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी सिंटू कुमार राज, शिक्षक शंभूनाथ जगत बंधु, मुन्ना साव, प्रवीन कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण नंदन सिंह, नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, भैयालाल माथुरी, जाप नेता घनश्याम गुप्ता, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Top Ad -