बरहट : पूर्व मुखिया स्व. अखिलेश्वर यादव की मनाई गई दसवीं पुण्यतिथि, परिजनों ने दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 24 January 2022

बरहट : पूर्व मुखिया स्व. अखिलेश्वर यादव की मनाई गई दसवीं पुण्यतिथि, परिजनों ने दी श्रद्धांजलि

बरहट/जमुई (Barahat/Jamui), 24 जनवरी : राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव के पिता एवं ग्राम पंचायत राज बरहट के पूर्व मुखिया स्व. अखिलेश्वर यादव की 10वीं पुण्यतिथि रविवार को उनके समाधि स्थल पर सादे समारोह में मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत अखिलेश्वर यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री ने अपने पिता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। पुण्यतिथि समारोह में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी पूर्व विधायक शांति देवी, छोटे पुत्र सूबे के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, राजद जिलाध्यक्ष सरयुग यादव, राजद नेता त्रिवेणी यादव, रामदेव यादव, सुरेंद्र यादव, बिट्टू यादव, सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Post Top Ad