जमुई : एसपी के निर्देश पर चलाया गया कॉम्बिंग ऑपरेशन, बरहट व लक्ष्मीपुर के जंगली इलाकों से 2 नक्सली गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 24 January 2022

जमुई : एसपी के निर्देश पर चलाया गया कॉम्बिंग ऑपरेशन, बरहट व लक्ष्मीपुर के जंगली इलाकों से 2 नक्सली गिरफ्तार

जमुई (Jamui), 24 जनवरी : जमुई के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बरहट एवं लक्ष्मीपुर के बीच में चोरमारा के जंगल एवं पहाड़ी ईलाको में हार्डकोर नक्सल बालेश्वर कोड़ा एवं अर्जून कोड़ा अपने नक्सल सहयोगियों के साथ किसी विध्वंशक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हो रहे है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही एक टीम का गठन किया गया एवं सर्च अभियान का संचालन किया गया।

नक्सलरोधी अभियान में सम्मिलित पार्टियां:
1. थाना, लक्ष्मीपुर, जमुई।
2. एस०टी०एफ० लक्ष्मीपुर, जमुई। 3. नक्सल सेल एवं तकनीकी सेल, जमुई।

सर्च अभियान में शामिल उपरोक्त पार्टियां दिनांक-23.01.2022 को लगभग 01:30 बजे रात्रि में निर्धारित स्थान से पुलिस पार्टी अदवरिया जंगल के तरफ निकली एवं अदवरिया जंगल के पास पहुॅचकर एरिया को कॉर्डन करके सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें दो मोटरसाईकिल अदवरिया की और आते दिखाई दिया। उसमें से एक मोटरसाईकिल पुलिस को देखते ही दूर से ही पीछे मुड़ कर भाग गया। तथा दूसरा लाल रंग कि मोटरसाईकिल (न० - CBZ BR-53B-1735 ) जिस पर दो अज्ञात व्यक्ति बैठे थे जिसे पुलिस बल के द्वारा उन्हें घेर कर पकड़ लिया गया तथा पकडे गये व्यक्तियों से उनका नाम / पता पूछने पर अपना नाम 1. पिंकु यादव, पे० स्व० मटूकधारी यादव, सा० - हारमा पहाड़ी, थाना- लक्ष्मीपुर, जिला-जमुई 2 रंजीत सिंह उर्फ पल्लु सिंह, पे० सुखदेव सिंह, सा० - बिहारी, थाना एवं जिला दोनों जमुई बताये जिसके पास से 02 मोबाईल सिम के साथ, एक बैग जिसके अन्दर एक कैमोफ्लाईज टोपी - 02 पीस, इनर-02 पीस, जूता-02 जोडी, मंकी कैप- 02 पीस, टार्च-01 पीस, बिस्किट - 05 पैकेट, कुरकुरे 02 पैकेट, चूडा-02 कि०ग्रा० गुड़ लगभग 2 कि०ग्रा० तथा 01 तिरपाल आदि कि बरामदगी की गई। पकड़े गये दोनों अभियुक्तो के द्वारा बताया गया कि नक्सली बालेश्वर कोड़ा एवं अर्जुन कोड़ा के लिए काम करते है, जिसको सामान पहुॅचाने के लिए जा रहे थे, जिन्हें सर्च अभियान में शामिल पार्टियों के द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार नक्सलियों का नाम व पता:
1. पिंकु यादव, पे० स्व0 मटूकधारी यादव, सा0- हरमा पहाड़ी, थाना- लक्ष्मीपुर, जिला-जमुई 2. रंजीत सिंह उर्फ पल्लु सिंह, पे० सुखदेव सिंह, सा० - बिहारी, थाना एवं जिला दोनों जमुई।

दर्ज कांड:
1. लक्ष्मीपुर थाना कांड सं0-24 / 2022 दिनांक-23.01.2022, धारा 121, 121 (ए0). 120 (बी0), भा0द0वि0 तथा 16/17/18/19/20/21 यू०ए०पी० एक्ट

2. पूर्व में पिंकु यादव, पे० स्व० मटूकधारी यादव, सा०-हरमा पहाड़ी, थाना- लक्ष्मीपुर, जिला- जमुई पर दर्ज कांड- लक्ष्मीपुर थाना कांड सं0-180/15 दि०-14.09.15 धारा 120बी0 भा०द०वि० एवं 3/4 वि०पदा0अधि0 एवं 16/17/ 18/19/20/21/22 यु०ए०पी० एक्ट।

Post Top Ad