गिद्धौर : भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व सीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

गिद्धौर : भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व सीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 27 दिसंबर | सुशांत साईं सुंदरम : भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर भाजपा गिद्धौर मंडल ने सुशासन दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता गिद्धौर मंडलाध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ की गई। जिसके बाद उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
भाजपा गिद्धौर मंडलाध्यक्ष रणजीत कुमार साह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई युग दृष्टा व्यक्ति थे। उन्होंने संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोते हुए सुशासन की सरकार चलाकर देश में सामाजिक सौहार्द और विकास के नए आयाम स्थापित किए।
भाजपा के जमुई जिला पंचायती राज संयोजक व गिद्धौर प्रखंड के पूर्व प्रमुख शंभू कुमार केशरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने पंचायती राज व सुशासन के साथ देश के विकास की आधारशिला रखी, जिसे वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और स्व. अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके बताए निर्देशों पर चलने की प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम में भारत भूषण, प्रखंड कोषाध्यक्ष चंदन कुमार केसरी, शुक्र देव वेद, शंकर यादव, महामंत्री शिव शंकर तांती, नरेश तांती, आईटी सेल प्रमुख रंजन कुमार रावत, मुकेश कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, रविंद्र कुमार यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण कुमार साव, किसान प्रकोष्ठ के गिद्धौर मंडल अध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव रजक, कृष्णानंद झा, प्रखंड उपाध्यक्ष अंतर्यामी झा, सारघा पासवान, बासुकी साव, आरएसएस के गिद्धौर प्रखंड संघ चालक डॉ. संजय मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Top Ad -