गिद्धौर : सिमरिया हरिजन टोला के जरूरतमंदों के बीच सूर्यावत्स ने किया वस्त्र वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

गिद्धौर : सिमरिया हरिजन टोला के जरूरतमंदों के बीच सूर्यावत्स ने किया वस्त्र वितरण



गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : गांधीवादी विचारधारा के सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या वत्स ने गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया हरिजन टोला के असहाय बच्चे-बच्चियों, बूढ़े और महिलाओं के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया।


इस दौरान सूर्या वत्स ने बताया कि हमें जब भी ठंड लगती है तो हम उससे बचने का पूरा इंतजाम कर लेते हैं, फिर भी हमे ठंड लगती है। समाज में ऐसे भी लोग हैं जिन्हें मौसम की मार से बचने के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। लोगों की इसी मजबूरियों को दूर करने के घर-घर जा कर कपड़ों को इकट्ठा कर विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्रों के वितरण का कार्यक्रम अनवरत करता आ रहा हूँ।



सूर्यावत्स ने कहा कि वस्त्र वितरण के दौरान बच्चों एवं जरूरतमंदों को लाभ मिलता है। जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर गर्म कपड़े पाकर जो मुस्कान व राहत नजर आती है, इसे देखकर मुझे अपनी मेहनत सफल नजर आती है।


उन्होंने साधन-संपन्न लोगों से अनुरोध किया कि आगे आकर जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।



Responsive Advertisement