गिद्धौर थाना के समीप पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग, वसूला ₹3000 जुर्माना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 2 नवंबर 2021

गिद्धौर थाना के समीप पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग, वसूला ₹3000 जुर्माना

Gidhaur / गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  |  गिद्धौर थाना गेट के समीप मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना पुलिस द्वारा प्रभारी थानाध्यक्ष मसीह चरण कुजूर के नेतृत्व में गिद्धौर थाना के समीप सघन दो पहिया व चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन जांच से चार पहिया एवं दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। 

मोटरसाइकिल रोकते पुलिस कर्मी।   ◆   gidhaur.com
अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनों के कागजातों एवं चार पहिया वाहनों के सीट बेल्ट नही लगाये जाने पर कुल 3000 रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक अपना अपना रास्ता बदलकर गंतव्य स्थान को जाते दिखे। वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई नित्यानंद सिंह सहित गिद्धौर थानां के पुलिस बल जवान चेकिंग में मौजूद थे।

#Gidhaur, #Police, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -