गिद्धौर : छठ व्रतियों के बीच भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने किया पूजन सामग्री का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 7 नवंबर 2021

गिद्धौर : छठ व्रतियों के बीच भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने किया पूजन सामग्री का वितरण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 7 नवंबर | सुशान्त : जन आस्था का महापर्व छठ सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। इसके पूर्व रविवार को गिद्धौर निवासी भाजपा किसान मोर्चा पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव कुमार सुदर्शन सिंह ने छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल, साड़ी आदि पूजन सामग्रियों का वितरण किया।

भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने कहा कि छठ व्रतियों की सेवा में योगदान करना सौभाग्य की बात है। कोरोना महामारी के बाद ज्यादातर लोगों के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट के मद्देनजर पूजन सामग्री का वितरण जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच कर के सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ।
कुमार सुदर्शन सिंह ने कहा कि छठ बिहारियों की जन आस्था का महापर्व है। सूर्य ही एक ऐसे देवता हैं जो साक्षात दिखाई देते हैं। साथ ही समान रूप से सभी को प्रकाश प्रदान करते हैं।
छठ पूजन सामग्री पाकर ब्रह्मदेव रावत, गुलाब रावत, बासुकी रावत, ललन रजक, जॉनी कुमार, बिंदु रावत, नरेश रावत, रतन रावत, रामजी रावत, बीरो रजक, उपेंद्र रजक, चमो रावत, बबलू रावत, घुटर रजक के परिजन लाभान्वित हुए एवं छठ मैया से दान दाता के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

Post Top Ad -