गिद्धौर : बेहद आकर्षक पंडाल में विराजे भगवान भास्कर, दुर्गा मंदिर घाट पर विधिवत हुई पूजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 10 नवंबर 2021

गिद्धौर : बेहद आकर्षक पंडाल में विराजे भगवान भास्कर, दुर्गा मंदिर घाट पर विधिवत हुई पूजा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 10 नवंबर | सुशान्त साईं सुन्दरम : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर गिद्धौर में उलाई नदी के तट पर दुर्गा मंदिर घाट किनारे भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की गई। सूर्योपासना के महापर्व छठ के पहले अर्घ्य के दिन बुधवार की शाम दुर्गा मंदिर घाट किनारे बेहद आकर्षक पंडाल में विधिपूर्वक भगवान भास्कर की प्रतिमा का पूजन संकल्प किया गया।
इस बारे में आयोजन समिति के सुमन राज सैम ने बताया कि प्रतिवर्ष दुर्गा मंदिर घाट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। छठ व्रती पारण के पूर्व भगवान भास्कर का दर्शन करने के बाद ही प्रसाद व अन्न-जल ग्रहण करते हैं।

पूजनोपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण निःस्वार्थ भाव से सहयोग में लगे हैं। सुमन टेंट हाउस द्वारा पंडाल इस वर्ष बेहद आकर्षक बनाया गया है जिसकी तारीफ लोग कर रहे हैं।

Post Top Ad -