गिद्धौर : सेवा में मुखिया के देखरेख में हुआ छठ घाट का निर्माण, कराई साफ-सफाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

गिद्धौर : सेवा में मुखिया के देखरेख में हुआ छठ घाट का निर्माण, कराई साफ-सफाई

 

[सेवा | gidhaur.com] : सेवा पंचायत के मुखिया रामाशीष साह द्वारा सेवा पंचायत के उत्तर पूर्वी छोर पर स्थित कटहरा नदी में छठ घाट का निर्माण और सजावट कार्य करवाया गया है। घाट पर महिला छठव्रतियों के लिए 4 जगहों पर कपड़े बदलने की व्यवस्था की गई है। 

मुखिया रामाशीष साह ने बताया कि इस महापर्व पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस मौके पर सहयोगी कार्यकर्ता के रूप में भरत रजक, समाजसेवी मुकेश साव (वार्ड-4), सौदागर साह, सुभाष गुप्ता, पंकज यादव (समिति पार्ट-1), सुरेश यादव, गजानंद यादव, राजेश रजक, अशोक रजक, नीतीश रजक मौजूद रहे।

#Gidhaur, #Chhath2021, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -