खैरा : शादी की नियत से नाबालिग पुत्री का अपहरण, खोजबीन में जुटी पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 7 नवंबर 2021

खैरा : शादी की नियत से नाबालिग पुत्री का अपहरण, खोजबीन में जुटी पुलिस

 


Khaira / खैरा (प्रहलाद) :-  थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत अंतर्गत परसा गांव के राम भजन सिंह की पत्नी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर अपनी पुत्री का अपहरण कर लेने का प्राथमिकी दर्ज करवाई है । उनके आवेदन के अनुसार, बीते 4 दिन पूर्व मेरी पुत्री सोकर उठी और घर से बाहर बाथरूम गई कुछ समय के बाद जब मेरी पुत्री लौटकर नहीं आई तो काफी खोजबीन करने लगे । खोजने के बाद कहीं भी कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना परिजनों को दी । गांव के बगल बेला गांव के लोगों ने कहा है कि गांव के ही रमन सिंह मेरी पुत्री को शादी की नियत से अपहरण कर ले कर चला गया , जब आवेदिका उसके परिजनों को शिकायत करने पहुंची तो झगड़ा झंझट करने लगा, थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। थाना अध्यक्ष  सिधेश्वर पासवान ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Responsive Advertisement