झाझा : मनाया गया सत्य साईं बाबा का जन्मोत्सव, कृतित्व की हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

झाझा : मनाया गया सत्य साईं बाबा का जन्मोत्सव, कृतित्व की हुई चर्चा

 


झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 25 नवंबर : श्री सत्य साईं बाबा के 96वें जन्मोत्सव के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन के पूर्व जमुई जिलाध्यक्ष डॉ. रामसेवक पासवान के झाझा स्थित आवास पर भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


उक्त कार्यक्रम में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा की गई। स्थानीय श्वेता सिन्हा, खुशबू कुमारी, साईं सत्यम एवं पूजा कुमारी ने भजनों की प्रस्तुति दी।


कार्यक्रम में मौजूद श्री सत्य साईं सेवा संगठन के पूर्व जमुई जिलाध्यक्ष डॉ. रामसेवक पासवान में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के मानवता के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।



वहीं श्री सत्य साईं सेवा समिति झाझा के कन्वेनर महावीर प्रसाद ने सबसे मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आग्रह किया और संगठन के नियमों का पालन करते हुए लोक कल्याण के काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।


इसके पूर्व 96 मोमबत्तियां जलाई गई। साथ ही कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी में प्रसाद का वितरण किया गया।


झाझा में आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, ओम जी, मनोज सिंह, सोहन साव, साईं सूर्यम, मंजू देवी, रेणु सिन्हा, गुड़िया राय, सोनी कुमारी सहित कई अन्य स्थानीय साईं भक्तों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था लल्लू सिन्हा के देखरेख में की गई।

Post Top Ad -