आम आदमी पार्टी 26 नवम्बर को पटना में निकालेगी तिरंगा यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

आम आदमी पार्टी 26 नवम्बर को पटना में निकालेगी तिरंगा यात्रा

 पटना (25 नवम्बर 2021) : आम आदमी पार्टी अपनी स्थापना दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को राजधानी पटना में तिरंगा यात्रा निकालेगी। 
 
पार्टी दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शशिकांत ने कहा कि भारतीय संविधान को अंगीकृत किये हुए 72 वर्ष गुजर गए लेकिन मौजूदा समय में सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या आज भी हमारा संविधान उतना ही प्रासंगिक है या फिर राजनीतिक बेड़ियों में जकड़ कर नेताओ द्वारा अपने हिसाब से प्रयोग किया जा रहा है क्योंकि आज ज्यादातर पार्टियां देशहित नही बल्कि अपने राजनैतिक हितों की पूर्ति में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्वेश्य संविधान को जनता के लिए लागू करवाना है।
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता विपीन राय ने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रवाद की परिभाषा को सही मायने में परिभाषित करने तथा भारतीय संविधान की रक्षा के उद्वेश्य से ही 26 नवंबर, 2012 को संविधान दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था।
 
उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 16 वर्षो से एनडीए के डबल इंजन की सरकार है लेकिन फिर भी बिहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था एवं उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अन्य सभी राज्यों से काफी पीछे है।
 
उक्त अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रवाद की परिभाषा को सही मायने में परिभाषित करने के साथ साथ बिहार के गांव-गांव में जाकर अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को बतायेगें।
 
एक सवाल के जवाब में पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरूषोत्तम ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चरित्र एक सच्चे देशभक्त का है किन्तु जरूरत पड़ने पर हम राष्ट्रवादी बनने से भी पीछे नहीं हटेगें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लखनऊ, आगरा, नोएडा, अयोध्या, सूरत आदि में भी तिरंगा संकल्प यात्रा का सफल आयोजन कर चुकी है।
 
इस तिरंगा यात्रा के जरिए हम बिहार के लोगों को बताएंगे कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में विकास किया है उसी विकास के रोल मॉडल को हम बिहार में भी लाएंगे। वास्तविक सुशासन आम आदमी पार्टी बिहार में लायेगी। हमें नहीं पूरा विश्वास है कि बिहार की आम जनता का स्नेह और प्यार हमें मिलेगा।
 
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरूषोत्तम, आदि मौजूद थे।

Post Top Ad -