गिद्धौर : कुन्धुर पंचायत में किसान चौपाल लगाकर दी उत्तम कृषि पद्धति की जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 1 नवंबर 2021

गिद्धौर : कुन्धुर पंचायत में किसान चौपाल लगाकर दी उत्तम कृषि पद्धति की जानकारी

 

Gidhaur/गिद्धौर (अभिषेक कुमार झा) :- बिहार सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा किसान चौपाल लगाने में जुटी है। इसी क्रम में गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के कुन्धुर में शनिवार को किसान चौपाल आयोजित कर किसानों को उत्तम कृषि पद्धति कि जानकारी दी गयी। इस दौरान कुन्धुर पंचायत के किसानों को रबी फसल के पैदावार में वृद्धि, कीटनाशकों के साथ कृषि कार्यों में नवीतनतम तकनीक के प्रयोग, आदि के संबंध में व्यापक रूप से जानकारी प्रदान की।इसके साथ ही सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं कृषकों को कृषिगत कार्यों के लिए दिए जाने वाले विभिन्न अनुदानों के संबंध में भी जागरूकता का प्रासार किया ।

 इस मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक-नवीन कुमार दास, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक-मंगलम, कृषि समन्वयक-रिंकी कुमारी, किसान सलाहकार गणेश मंडल के अलावे दर्जनों की संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।




#Gidhaur, #Agriculture, #GidhaurDotCom

 

Post Top Ad -