9 दिसंबर को सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए होगी प्रवेश परीक्षा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

9 दिसंबर को सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए होगी प्रवेश परीक्षा



जमुई (Jamui), 26 नवंबर : बिहार के चर्चित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए 9 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जिला मुख्यालय जमुई के बालिका उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यहां जिले के 393 बच्चे प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे. परीक्षा एक पाली में ही आयोजित की जाएगी. यह दोपहर 1 बजे से दोपहर 3:30 तक चलवेगी.


इस बारे में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव तिवारी ने बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय में आगामी सत्र के लिए वर्ग 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. सिमुलतला आवासीय विद्यालय में वर्ग 6 में 60 लड़के तथा 60 लड़कियों का हर वर्ष नामांकन होता है. यह परीक्षा बिहार के सभी जिलों में एक साथ आयोजित की जाती है.


सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों को पहले से नाम, फोटो के साथ रोल नंबर प्रिंटेड ओएमआर शीट मिलेगी.  केंद्र अधीक्षक इस फोटो से बच्चे की पहचान कर व इस पर रोल नंबर के अनुसार ही परीक्षा में शामिल करायेंगे.


9 दिसंबर को आयोजित सिमुलतला प्रवेश परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.

Responsive Advertisement