गिद्धौर मेले में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन ने संभाला मोर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021

गिद्धौर मेले में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन ने संभाला मोर्चा

 


Gidhaur/गिद्धौर (अभिषेक कुमार झा) :- गिद्धौर में दशहरे के मौके पर किये गए मेले के आयोजन में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरूवार को महानवमी के मौके पर गिद्धौर अंचलाधिकारी रीता कुमारी (C O Rita Kumari), व गिद्धौर थानाध्यक्ष अमित कुमार (S.H.O. Amit Kumar) पूरे मेले में सख्ती से शांति-व्यवस्था स्थापित करने के लिए गश्ती करते नजर आए। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूरे मेले परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर प्रशासन भी पैनी नजर बनाये हुए हैं । वहीं, गिद्धौर के चिन्हित जगहों पर तैनात किए गए विभिन्न अधिकारियों से विधि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आँचलाधिकारी रीता कुमारी नजर आयी। उन्होंने बताया कि, जिला प्रशासन (Jamui District Administration) के निर्देश पर पूरे विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल को बनाये रखने में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन भी हर मोर्चे पर सक्रियतापूर्वक डटा है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व अपने मनसूबे में कामयाब न हो सके।




#Gidhaur, #Administration, #GidhaurDotCom


Post Top Ad -