ग्रेटर नोएडा तकनीकी संस्थान को राज्यपाल ने किया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

ग्रेटर नोएडा तकनीकी संस्थान को राज्यपाल ने किया सम्मानित

 



गौतम बुद्ध नगर (18 अक्टूबर 2021) : ग्रेटर नोएडा तकनीकी संस्थान को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संस्थान द्वारा आँगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने पर सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 


राज्यपाल जी ने कहा कि डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उ. प्र. द्वारा संचालित कार्यक्रम आँगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए अनूठी पहल के सफलतापूर्वक संपन्न होने में ग्रेटर नोएडा तकनीकी संस्थान ने प्रभावी भूमिका निभाई है।


 जी.एन.आई.ओ.टी तकनीकी संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने राज्यपाल द्वारा मिले  प्रशस्ति पत्र पर प्रसन्नता प्रकट की। जी.एन.आई.ओ.टी समूह के महानिदेशक डॉ. प्रणवीर सिंह ने कहा कि राज्यपाल द्वारा की गयी सराहना संस्थान के लिए ऊर्जा का  काम करेगी।


जी.एन.आई.ओ.टी शैक्षणिक संस्थान समूह के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने संस्थान को  प्राप्त प्रशस्ति पत्र पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सभी शिक्षण संस्थान इस तरह के सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post Top Ad -