खैरा : नहीं कम हो रहा चोरी का सिलसिला, एक रात में तीन जगहों पर चोरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 28 सितंबर 2021

खैरा : नहीं कम हो रहा चोरी का सिलसिला, एक रात में तीन जगहों पर चोरी


खैरा/जमुई (Khaira/Jamui) : बीते हफ्ते खैरा बाजार में आभूषण दुकान में सेंध काट कर लाखों की चोरी की वारदात के बाद भी पुलिस इन घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल साबित हुई है. नतीजतन चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है.

बीते शुक्रवार देर रात चोरों ने एक साथ तीन जगहों पर चोरी की वारदात अंजाम दिया. इस दौरान चोरों ने थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में स्थित इंट चिमनी पर लगे तीन ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी कर लिया. इसके अलावे खेत सिंचाई के लिए लगे एक मोटर तथा एक अन्य चिमनी से बैटरी को चुरा लिया. इसे लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन भी दिया है.

गौरतलब है कि चोरी की ये घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. बीते हफ्ते नवडीहा गांव स्थित जिओ के टावर से भी बैटरी कर ली गई थी. इसके अलावे खैरा बाजार स्थित महा लक्ष्मी ज्वेलर्स से चोरों ने बीस लाख के आभूषण चुरा लिए थे. इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं और चोरी का सिलसिला लगातार जारी है.

Responsive Advertisement