जमुई : डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किये गए शिक्षाविद अनिल सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 12 सितंबर 2021

जमुई : डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किये गए शिक्षाविद अनिल सिंह

जमुई (Jamui),12 सितंबर | सुशान्त साईं सुन्दरम : नई दिल्ली अवस्थित इंडियन हैरिटेज सेंटर में रविवार को हैती के थियोफेनी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में जमुई जिला के शिक्षाविद एवं ब्लैक डायमंड ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के चेयरमैन अनिल सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

बता दें कि डॉक्टरेट की मानद उपाधि किसी भी व्यक्ति को उसके उत्कृष्ट काम या समाज में बेहतरीन योगदान देने के लिए सम्मानित यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाता है। यह एक तरह का अकादमिक सम्मान ही है। मानद उपाधि देने की शुरुआत पंद्रहवीं शताब्दी में ऑक्सफोर्ड यूनवर्सिटी से हुई थी।

डॉ. अनिल सिंह लगातार क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं एवं नौनिहालों के शैक्षणिक उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील हैं।

डॉ. अनिल सिंह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किये जाने से जिले में हर्ष का माहौल है। प्रबुद्धजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Post Top Ad -