गिद्धौर के मौरा पंचायत में वार्ड 4 से पंच पद के लिए विमला देवी ने किया नामांकन, कहा- जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 18 सितंबर 2021

गिद्धौर के मौरा पंचायत में वार्ड 4 से पंच पद के लिए विमला देवी ने किया नामांकन, कहा- जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता



गिद्धौर ।

प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का कारवां शुरू होते ही विभिन्न पदों के लिए विभिन्न पंचायतों से प्रत्याशियों की चहलकदमी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को मौरा पंचायत में वार्ड 4 से पंच पद के लिए विमला देवी अपना नामांकन कराने समर्थकों के साथ प्रखण्ड मुख्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है। विगत पांच वर्षों में जनता की हर एक कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने जनता से वोट की अपील करते हुए आगामी 5 वर्षों का आशीर्वाद मांगा है ।

आपको बता दें , वर्ष 2016 में भी जनता के भरोसे पर पंच पद से विमला देवी को निर्वाचित किया गया था।

Responsive Advertisement