गिद्धौर : रतनपुर के 4 विद्युत उपभोक्ता पर FIR दर्ज, विभागीय राजस्व को लगा रहे थे चूना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

गिद्धौर : रतनपुर के 4 विद्युत उपभोक्ता पर FIR दर्ज, विभागीय राजस्व को लगा रहे थे चूना

 


Gidhaur / गिद्धौर (अभिषेक कुमार झा) :- बिजली विभाग के आंखों में धूल झोंक कर राजस्व को क्षति पहुंचने वालों पर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने सख्त कदम इख्तियार कर लिया है। बिजली का अवैध उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान में विभागीय छापेमारी टीम ने 

गिद्धौर के रतनपुर में छापेमारी की। 

इस संदर्भ में गिद्धौर स्थित विद्युत आपूर्ति प्राशाखा ( PSS Gidhaur) के कनीय अभियंता मोहन आनन्द ने गुरुवार को बताया कि छापेमारी दल द्वारा बुधवार को रतनपुर (Ratanpur) के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जिसमें विद्युत उर्जा चोरी करते हुए पकड़े गए 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध मे गिद्धौर थानाध्यक्ष (SHO Gidhaur) को प्रेषित किया गया है। कनीय अभियन्ता (JE) ने बताया कि 22 सितम्बर को विद्युत बकायेदारों के विद्युत संबंध विच्छेदन एवं विद्युत चोरी हेतु जाँच दल का गठन किया गया था । दल द्वारा रतनपुर के 4 लोग क्रमशः मौलेश्वरी झा (उपभोक्ता संख्या 23910022916), महेन्द्र पाण्डेय (उपभोक्ता संख्या

23910012657), सुशीला देवी (उपभोक्ता संख्या 23910021479) , आलोक कुमार ( उपभोक्ता संख्या 23910043149) द्वारा विद्युत ऊर्जा का अवैध तरीके से प्रयोग करते पाए गए। जिन पर गिद्धौर थाना (Gidhaur Police Station) में FIR दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग के इस जॉच दल में कनीय अभियंता के अलावा मानव बल रवि कुमार, राकेश कुमार ,प्रमोद कुमार एवं सुशील कुमार सिंह शामिल रहे। 

इधर, थानाध्यक्ष अमित कुमार (SHO Amit Kumar) ने पुष्टि करते हुए बताया कि बिजली चोरी मामले में रतनपुर के 4 व्यक्ति के विरूद्व विद्युत अधिनियम-2003 की धारा -135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसपर कार्रवाई की जा रही है।

Responsive Advertisement