गिद्धौर के 28 अनुज्ञप्ति धारियों में से 05 के शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

गिद्धौर के 28 अनुज्ञप्ति धारियों में से 05 के शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन

 

Gidhaur/ गिद्धौर : आगामी पंचायत  चुनाव को लेकर गिद्धौर थाना परिसर में प्रखंड क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी रीता कुमारी द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। दंडाधिकारी रीता कुमारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में कुल 28 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी लोगों में से बुधवार को 05 लोगों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। वहीं, शेष अनुज्ञप्तिधारियों के भी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन ससमय कर लिया जाएगा। 

इस मौके पर एसआई मसीह चरण कुजूर, बिनोद कुमार सिंह उर्फ पन्ना सिंह, पवन सिंह, गुरुदत्त प्रसाद, कृषक सुखो रावत, अंचल कर्मी अजोधि यादव, थाना मेनेजर तरुण कुमार , कर्मी शंत लाल पासवान आदि मौजूद रहे।  



Input : Dainik Jagran, Jamui.




#Gidhaur, #Administration, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -