गिद्धौर PHC में लाया गया पोखर में डूबे 06 वर्षीय बालक का शव, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, परिजन बेहाल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

गिद्धौर PHC में लाया गया पोखर में डूबे 06 वर्षीय बालक का शव, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, परिजन बेहाल

 


Gidhaur / News Desk (धनञ्जय कुमार 'आमोद') :- झाझा थाना क्षेत्र के मछिन्दरा निवासी बब्लू यादव के 06 बर्षीय पुत्र अरुण कुमार की मौत पोखर में डूबने से हो गई, जिसे परिवार के लोगे ने आनन फानन में गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज हेतु लाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉ अजिमा निशांत ने उक्त बालक को मृत घोषित कर दिया।

परिवारजनों ने घटनाक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अरुण के पिता दिल्ली में काम करते हैं। माँ किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इस दौरान अरुण खेलने के लिए घर से बाहर निकला। खेलने के दौरान ही अरुण पोखर में डूब गया।जैसे ही अरुण की माँ घर पहुंची अपने बेटे को घर में नही देख खोजबीन करने लगी। इस दौरान एक बालक की पोखर में गिर जाने का पता चला जब ग्रमीणों ने पोखर में गोता लगाया तो पोखर से अरुण अचेत अवस्था मे तैरता हुआ पाया गया। ग्रामीणों द्वारा तुरंत उसे दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया , जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व डयूटी पर सेवा दे रहे चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 




Edited by : Abhishek Kr. Jha




#Gidhaur, #Accident, #GidhaurDotCom



Post Top Ad -