जमुई : सीआरपीएफ कैंप मलयपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया आवासीय भवन का उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

जमुई : सीआरपीएफ कैंप मलयपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया आवासीय भवन का उद्घाटन


बरहट/जमुई (Barhat/Jamui) [Edited by: Sushant]: 215 बलियन सीआरपीएफ कैंप मलयपुर परिसर में जवानों को अब रहने में असुविधा नहीं होगी. कमांडेंट मुकेश कुमार की पहल पर जवानों के रहने के लिए आवासीय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया. शुक्रवार को 215 बटालियन सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक विमल कुमार बिष्ठ ने कमांडेंट मुकेश कुमार व 215 बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में आवासीय भवन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन कर इसे जवानों को रहने के लिए समर्पित किया. साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक ने झाझा, भीमबान्ध, कौआकोल एवं चकाई में बने आवासीय भवन का उद्घाटन भी किया.
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने उपस्थित अधिकारी व जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आवासीय कक्ष बन जाने के बाद अब हमारे जवानों को रहने से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके पूर्व जवानों को सर्दी, गर्मी एवं वर्षा के मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने जवानों को आश्वासन दिया कि इस प्रकार की आधारभूत सुविधा अब समय-समय पर निरंतर मिलता रहेगा.

वहीं कमांडेंट मुकेश कुमार ने कहा कि जवानों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. जवानों को किसी भी प्रकार की हो रही असुविधा को दूर करने से जवानों के बीच आत्मविश्वास बढ़ता है. आवासीय कक्ष बन जाने के बाद जवानों के बीच खुशी देखी गई. मौके पर 215 बटालियन के द्वितीय कमान ललन कुमार, उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार मीणा, उप कमांडेंट संदीप, चिकित्सा पदाधिकारी सुभाष कुमार सुमन सहित सभी अधिकारी व जवान मौजूद रहे.

Responsive Advertisement