गिद्धौर : रतनपुर साह टोला में श्रीराम अष्टयाम यज्ञ सम्पन्न, माहौल हुआ भक्तिमय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 22 अगस्त 2021

गिद्धौर : रतनपुर साह टोला में श्रीराम अष्टयाम यज्ञ सम्पन्न, माहौल हुआ भक्तिमय

 


रतनपुर / गिद्धौर (भीम राज) :- गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर गांव में स्थित साह टोला बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार से प्रारंभ 24 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सीताराम- सीताराम के भक्ति से मंत्रों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। अखंड रामधुन यज्ञ के दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा यज्ञ मंडप के परिक्रमा के साथ रामधुन मंत्रों का जाप किया जा रहा है। मौके पर महिला, पुरुष, बच्चे का हुजूम मंदिर परिसर में बाबा बजरंगबली के पूजन कर दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। इस अखंड रामधुन यज्ञ का समापन शनिवार को देर संध्या में हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ। समापन के मौके पर प्रसाद का भी वितरण किया गया। यज्ञ को सफल बनाने में श्यामसुंदर साह, जितेंद्र साह, गौतम कुमार साह, पिंटू कुमार साह, संजय साह, रणधीर साह, दिलीप साह, पवन साह, संजीव कुमार, सुखदेव कुमार, आशीष कुमार, मुन्ना साह,मुकेश साह समेत तमाम बजरंग दल साहू समाज के लोग श्रद्धा भाव से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। 

Responsive Advertisement