खैरा : महिला ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप, दिया आवेदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 29 अगस्त 2021

खैरा : महिला ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाया यौन शोषण का आरोप, दिया आवेदन

 


Khaira News ( प्रहलाद कुमार ) :-  खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह तथा कांग्रेस के सोनो प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुमार पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, साथ ही दरोगा बहाली के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। महिला ने इसे लेकर खैरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2020 में हरेंद्र सिंह ने दरोगा बहाली के नाम पर मुख्य डेढ़ लाख रुपए की मांग की। मैंने अपने पति की जानकारी में उसे एक लाख रुपया दिया था। बाद में 45 हजार रुपये मैंने उसे अपने पति से छुपा कर दिया था। महिला ने बताया कि डेढ़ लाख रुपए में एक लाख के करीब हरेंद्र सिंह जबकि 50 हजार रुपया रामानुज को दिया था। इसके बाद उक्त लोगों ने मुझे बुलाकर मेरा शारीरिक शोषण किया तथा करीब आधा दर्जन बार मेरा बलात्कार किया। इस दौरान उन लोगों ने मेरा वीडियो बना लिया और मुझे धमकी देने लगे कि अगर मैंने इसकी जानकारी किसी को दी तो वह वीडियो वायरल कर देंगे । डर के कारण में इसकी जानकारी किसी को नहीं दे सके और लगातार वे लोग मेरा शोषण करते रहे। महिला ने कहा कि अब मेरे पति मुझसे पैसे की मांग करने लगे हैं। अंत में थक हारकर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी है। महिला ने मामले में न्यायोचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि महिला जो आरोप लगा रही है वह केवल मनगढ़ंत और बेबुनियाद है। पंचायत चुनाव के दौरान मेरी छवि को खराब करने की साजिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच करें जल्दी ही सारी सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Khaira, #Crime, #GidhaurDotCom


 

Post Top Ad -