गिद्धौर : जनता दरबार में सी ओ द्वारा 03 मामले निष्पादित, संतुष्ट दिखे फरियादी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 7 अगस्त 2021

गिद्धौर : जनता दरबार में सी ओ द्वारा 03 मामले निष्पादित, संतुष्ट दिखे फरियादी


Gidhaur /News Desk (धंनजय कुमार 'आमोद')  :-

शनिवार को गिद्धौर थाना परिसर में अंचलाधिकारी  रीता कुमारी व थानाध्यक्ष अमित कुमार के देख रेख में जमीनी विवाद के निपटारे को ले जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से  कुल 07 मामले आए जिसमे  03 मामले का निष्पादन किया गया, जबकि 04 मामले लंबित रह गए। इस दौरान थाना परिसर में कई महिलाएं ने अंचलाधिकारी से दबंगों द्वारा जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लेने की बात कर न्याय की गुहार लगा रही थी। वहीं, मामले को लेकर अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि जमीनी विवाद के निबटारे को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है, ताकि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों को क्षेत्र में नियंत्रित किया जा सके। इस मौके पर जनता दरबार में दर्जनों की तादाद में फरियादी मौजूद रहे।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Gidhaur, #Administration, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -