खैरा पुलिस के तल्ख हुए तेवर, महिला का आवेदन फेंक, कहा- 'नहीं करेंगे F.I.R. - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

खैरा पुलिस के तल्ख हुए तेवर, महिला का आवेदन फेंक, कहा- 'नहीं करेंगे F.I.R.

Khaira / खैरा (प्रहलाद कुमार) :-

जमुई जिले के  खैरा थाना की पुलिस के तेवर इन दिनों तल्ख दिख रहे हैं। खैरा थाना में लोगों की फरियाद तो छोड़िए, यहां उनका आवेदन भी रद्दी में फेंक थाना से भगा दिया जाता है । 


मामला खैरा थाना क्षेत्र के मांगोबन्दर से जुड़ा हुआ है, जहां एक वार्ड सदस्य महिला जब अपनी फरियाद सुनाने थाना गई, तब पुलिस ने उसके आवेदन पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें थाना से भगा दिया। पीड़ित महिला मालती देवी ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए है बताया कि बीते दिनों लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नजारी गांव निवासी प्रमिला कुमारी उर्फ डोलवा देवी नामक महिला मेरे घर आई, वह सदर अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के तौर पर काम करती है, वह मेरे घर आई और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगी तथा उसने चार सादा पन्ना पर मेरा दस्तखत और मुहर लगवा लिया। अब मुझे डर है कि वह उसका गलत इस्तेमाल करेगी। मामले की शिकायत करने जब मैं बीते बुधवार स्थानीय थाना आई तब वहां थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने मेरा आवेदन लेकर उसे फेंक दिया, उन्होंने इसे लेकर मामला दर्ज नहीं किया। महिला अब कार्रवाई की गुहार लगा रही है। 

 अब सवाल यह है कि जहां एक ओर पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के कसीदे पढ़ने में महकमा कोई कसर नहीं छोड़ता, ऐसे में खैरा थानाध्यक्ष का यह रवैया खाकी के ऊपर एक बदनुमा दाग की तस्दीक कर रहा है। 


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Khaira, #Police, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement