सिमुलतला : किसानों के बीच बीज वितरित, बनेंगे आत्मनिर्भर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 3 जुलाई 2021

सिमुलतला : किसानों के बीच बीज वितरित, बनेंगे आत्मनिर्भर

सिमुलतला Simultala (प्रीतम कुमार सिंह) : भारत माता, खीरा और बोड़ा कांशी, कंचन उन्नत किस्म बीज की अग्रिम पंक्ति प्रजाति का प्रत्यक्षण चकाई में हो रहा है। यह प्रजाति बहुत ही अव्वल दर्जे का है। किसान इस बीज का प्रयोग कर आत्म निर्भर हो जाएंगे। उपरोक्त बातें कृषि विज्ञान केंद्र के सौजन्य से सिमुलतला ग्राम भारती सर्वोदय आश्रम के द्वारा किसानों के बीच बीज वितरण के दौरान विषय विशेषज्ञ उद्दान कुमारी रश्मि रानी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बीज किसान हित में लाभप्रद हैं। बीज को धरातली रूप देने के लिए किसानों को विशेष रूप से आज वितरण के साथ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खीरा, बोड़ा के अलावा धान की स्वर्ण श्रेया और स्वर्ण समृद्धि प्रजाति के साथ अरहर बीज का भी वितरण किया गया। यमुना बेन पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध सरला बहन ने उपस्थित किसानों से कहा कृषि विज्ञान केंद्र उन्नत बीज के लिए लगातार शोध का कार्य किया जा रहा है। किसान सिर्फ इमानदारी पूर्वक खेती करें, वैज्ञानिकों के द्वारा दी जाने वाली जानकारियों को गंभीरता पूर्वक याद कर समय अनुसार जमीन में मूर्त रूप दें।
ग्राम भारती सर्वोदय आश्रम के संचालक कुमार विमलेश ने किसानों से कहा कृषि विज्ञान केंद्र लगातार मेहनत कर जमुई की मिट्टी के लिए कौन-सा पैदावार अच्छा होगा उस पर काम कर रहा है। आप अपनी पूरी ताकत खेती में लगाए ग्राम भारती आपके साथ-साथ कंधा से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़ा रहेगा। आपको खेती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व राय लेना हो आप बेहिचक यहां आएं। आपको कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से बात कर आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला तथा पुरुष किसान उपस्थित थे।

Responsive Advertisement