गिद्धौर : नहीं रहे प्रो. परमेश्वरी दत्त मिश्र, प्रबुद्धजनों ने व्यक्त की शोक-संवेदना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 7 जुलाई 2021

गिद्धौर : नहीं रहे प्रो. परमेश्वरी दत्त मिश्र, प्रबुद्धजनों ने व्यक्त की शोक-संवेदना

 


गिद्धौर / Gidhaur (News Desk) :- जिले के गिद्धौर निवासी सह झारखंड के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. निलेंदु दत्त मिश्र (Dr. N. D. Mishra) के पिता परमेश्वरी दत्त मिश्र का मंगलवार अहले सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास स्थान पर अंतिम सांस ली। 

बता दे, दिवंगत प्रो. मिश्र जमुई स्थित के.के.एम कोलेज (K K M College, Jamui) में भौतिकी विभाग के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त रहे।  97 वर्षीय परमेश्वरी दत्त मिश्र बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, जिनका इलाज उनके स्वजनों द्वारा करवाया जा रहा था। इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर होने के पश्चात उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिये घर लाया गया, जहां सोमवार की रात्रि उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी व मंगलवार की अहले सुबह वे सभी को अलविदा कह गए।

 उनके निधन से बड़े पुत्र शंभु दत्त मिश्र, शुभेंदु दत्त मिश्र, नेत्र चिकित्सक डॉ. निलेंदु दत्त मिश्र, हरिदत्त ठाकुर सहित पूरे परिजनों में शोक व्याप्त है। वहीं, शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में उनके गिद्धौर आवास पर महाराज चंद्रचुड़ विद्या मंदिर (MCV, Gidhaur) के सेवानिवृत्त शिक्षक सह कवि विनय अश्म, भाजपा प्रदेश प्रेस पेनलिस्ट मनीष पांडेय, शिक्षाविद दया नाथ झा, अरविन्द मिश्र, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह, लोजपा कार्यकर्ता सुमन पाण्डेय, समाजसेवी संजय पाल सिंह, रंजन सिंह, हरिद्वत ठाकुर, घोलटन सिंह, बिनोद सिंह, सुमन पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, मनोज मिश्र, बीरेंद्र पांडेय, डब्लू मिश्र,   सहित क्षेत्र के कई दर्जनों बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने प्रो. मिश्र के निधन  पर शोक संवेदना व्यक्त की है।



Responsive Advertisement