झाझा : मंहगाई के खिलाफ राजद-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, पीएम-सीएम का फूंका पुतला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 21 July 2021

झाझा : मंहगाई के खिलाफ राजद-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, पीएम-सीएम का फूंका पुतला

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) : देश मे बढ़ रही मंहगाई से आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुये राजद ने बीते रविवार को व्यापक विरोध-प्रदर्शन पूरे बिहार मे किया। जिसका नजारा जमुई जिला के झाझा मे भी देखने को मिला। जहां राजद कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भी बढ़चढ़ कर आंदोलन को सफल बनाने के लिये सड़क पर उतरकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने का काम किया।

झाझा मे अंबेडकर चौक से राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र यादव की अगुवाई मे राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, नगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मदेव यादव, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, सज्जाद अंसारी, सहित महागठबंधन के अन्य कार्यकर्ताओ ने विरोध रैली निकालते हुये रेलवे स्टेशन चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुये केंद्र और राज्य सरकार पर मंहगाई को लेकर प्रदर्शन करते हुये सीधा निशाना साधा। मौके पर लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला भी फूंका।

Post Top Ad