सोनो : चौराधारी मस्जिद में संतोष सिंह के सलामती के लिए उठे दुआओं में हाथ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 31 जुलाई 2021

सोनो : चौराधारी मस्जिद में संतोष सिंह के सलामती के लिए उठे दुआओं में हाथ

1000898411
Sono News (विवेक कुमार सिंह) : गोलीबारी कांड में घायल मड़रो निवासी संतोष सिंह व राजेश सिंह के सलामती के लिए प्रार्थना व दुआओं का दौर जारी है। 
इसी कड़ी में शुक्रवार को नमाज के बाद चौराधारी स्थित मस्जिद में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने घायल संतोष सिंह व राजेश सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर अल्लाह ताला से दुआ मांगी। 
सऊद अंसारी, कमरुल अंसारी, अब्बास अंसारी, इरशाद अंसारी, असलम मंसूरी, सिराज अंसारी आदि ने बताया कि शुक्रवार को नमाज के बाद अल्लाह ताला से गोलीबारी में घायल संतोष सिंह व राजेश सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
ज्ञात हो, बीते दिनों सोनो थाना क्षेत्र के शहर फरका में यह गोलीबारी कांड घटित हुई थी, जिसमें मड़रो निवासी संतोष सिंह व राजेश सिंह घायल हुए थे।

Post Top Ad -