गिद्धौर : कुमारडीह के एक युवक ने की आत्महत्या, बनाया LIVE वीडियो - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 10 जून 2021

गिद्धौर : कुमारडीह के एक युवक ने की आत्महत्या, बनाया LIVE वीडियो

Gidhaur.com (News Desk).:-

जीवन में  कामयाबी की तलाशकर हार जाने वाले एक युवक ने अन्तः मौत को गले लगा लिया। मामला गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के कुमरडीह का है, जहां असफ़लता ने एक 21 वर्षीय युवक को मौत का रास्ता दिखाया। मृतक युवक स्थानीय निवासी नीलकमल मिश्रा के 21 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार मिश्रा बताये जाते हैं।


प्राप्त जानकारी अनुसार , गुरुवार को परिवार के लोग वट सावित्री पूजा करने गए हुए थे। इस दौरान घर में खुद को अकेला पाकर सत्यम ने चादर का फंदा बनाया और घर के छत की कड़ी में लटककर अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और अपने जीवन में कुछ करना चाहता था, परंतु लगातार असफलता के कारण वह मानसिक परेशानी से घिरा था।  पूर्व में भी कई बार फांसी लगाने का प्रयास किया गया था, परंतु उस दौरान समझा-बुझाकर उसे शांत करा दिया था, परंतु गुरुवार को उसने घर में किसी को नहीं पाकर मौका देखकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

इधर,  युवक ने आत्महत्या करते समय अपने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाया, जितने देर में लोग इसको जान पाते, देर हो चुकी थी।

वहीं, मृतक के मां उसने मामले में अपने पुत्र के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की है, जबकि खैरा पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही अपने स्तर से पूरे मामले में छानबीन करने में जुटी है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Gidhaur, #Accident, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement