अलीगंज : नीतीश बने JDU छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 20 जून 2021

अलीगंज : नीतीश बने JDU छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

ALIGANJ / अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :-

बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष रोहित प्रकाश ने अलीगंज प्रखंड गहलौर गांव निवासी नीतीश कुमार को जमुई जिला छात्र जनता दल यू के पद पर मनोनीत किया है। उनके जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर जदयू के वरिष्ठ नेता किसान धर्मेद्र कुशवाहा, एनआईटीयन अनमोल राज, राजीव रावत, ब्रह्मदेव रावत, अरूण भारती, सुजीत कुमार, महेश दास, रामाशीष कुशवाहा, ललन दास, मो. परवेज, हीरो रावत , पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी सहित दर्जनो लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। 
बता दें, नीतीश कुमार की कार्यकुशलता व लगन को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने तीसरी बार लगातार छात्र जदयू के जमूई जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पार्टी प्रदेश नेतृत्व एव वरीय नेताओं ने जो आशा व विश्वास के साथ हमें तीसरी बार कमान सौंपी है। उस पर हम हर संभव खरा उतरने का प्रयास कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कृत संकल्पित रहूंगा।

Post Top Ad -