गिद्धौर पुलिस ने दिखाई वाहन चालकों पर सख्ती, काटा चालान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 14 जून 2021

गिद्धौर पुलिस ने दिखाई वाहन चालकों पर सख्ती, काटा चालान

Gidhaur/गिद्धौर (धनंजय कुमार 'आमोद') :-

थाना चेक पोस्ट के निकट सोमवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में  वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान में मौजूद ए एस आई नित्यानंद सिंह द्वारा मुख्य राजमार्ग से गुजरने वाले सभी प्रकार के दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच सघनतापूर्वक की गयी।


जांच के दौरान वाहन चालकों से यातायात नियमों की अनदेखी पर जुर्माना वसुला गया। वहीं जांच के क्रम में वाहन के कागजात, हेलमेट, बीमा सहित डिक्की की सघनता से जांच की गई। मौके पर  वाहनो से 4000 रुपया यातायात नियमों की अनदेखी करने पर जुर्माने के रूप में वाहन चालक से चालान काट वसुला गया।

इस मौके पर पुलिस बल मौजूद रहे।

Post Top Ad -