चकाई थाना को सौंपा गया सैनिटाइजर व मास्क, व ऑक्सिमिटर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 9 जून 2021

चकाई थाना को सौंपा गया सैनिटाइजर व मास्क, व ऑक्सिमिटर

Chakai / चकाई (न्यूज़ डेस्क) :-

कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका अदा करने वाले पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड  के सदस्यों ने  मास्क,सैनिटाइजर एवं ऑक्सीमीटर सौंपा। पुलिस अधिकारियों ने क्रेडिट एक्सप्रेस ग्रामीण लिमिटेड के सदस्यों के इस कार्य का सराहना  किया। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के शाखा प्रबंधक 
रंजीत महतो ने बताया कि इस आपदा में पुलिस कर्मी जिस प्रकार दिन रात अपनी और अपने परिवार की फिक्र ना करते हुए समाज की सेवा कर रहे हैं, वह अति सराहनीय कार्य है। अब समाज की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह भी यथासंभव पुलिस कर्मियों की मदद करें और उनके कार्य में सहयोग करें। एरिया मैनेजर गौतम कुमार भारती ने बताया कि वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की ओर से यह प्रयास शुरू किया गया है।मौके पर चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अवर निरीक्षक संजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Chakai, #CoronaVirus, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement