अलीगंज : महिला ने अपने शरीर पर किरोसिन डाल लगाई आग, जलकर मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 30 June 2021

अलीगंज : महिला ने अपने शरीर पर किरोसिन डाल लगाई आग, जलकर मौत


  Aliganj / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड क्षेत्र के मिर्जागंज पंचायत के दिघौत गांव में एक महिला ने बीते सोमवार की राञि सुप्ता अवस्था में अपने शरीर पर मिट्टी तेल उडेल कर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार, दिघौत गांव निवासी बडेलाल रजक की पत्नी रानी देवी (30) वर्ष सोमवार की रात्रि खाना खाकर अपने बच्चे के साथ घर के दूसरी मंजिल पर एक कमरे में सो गई थी। तभी रात लगभग 10 बजे  महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल उडेल कर आग लगा ली। जब आग पुरे कपड़े में पकड लिया तब चिखने चिल्लाने की आवाज पर घर वाले व आस पास के लोग दौड़े तब तक आग महिला के पुरे शरीर में जकड लिया था। बेसुध होकर जमीन पर गिरी हुई थी।घरवाले व आस पास के लोग काफी प्रयास के बाद आग बुझाने के बाद सिकंदरा पुलिस को घटना की सूचना दी पुलिस रात में ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। * 

 - भांजे के साथ थे महिला के अवैध सम्बन्ध -

सूत्रों की मानें तो, महिला रानी देवी को वर्षो से रिश्ते में भाजे के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसकी भनक उसके पति को लग गया था, जिसको लेकर पति पत्नी में आपस विवाद होते रहता था। हलाकि मृतक महिला को दो बेटा और एक बेटी है। परिजन बताते है कि पति के द्वारा महिला के अवैध संबंध का विरोध किया जाता था, लेकिन वह मानने को तैयार नही थी। इसी बात को लेकर दोनों अक्सर झंगडा झंझट होते रहता था। बीते बसंत पंचमी के दिन महिला अपने बच्चे को छोड़कर प्रेमी भाजे के साथ फरार हो गई थी, फिर दो महीने बाद वापस घर आ गई थी। उस समय भी पति पत्नी में काफी विवाद हुआ था, फिर आपसी सुलह के बाद दोनों रहने लगे थे। लेकिन फिर महिला की इश्क परवान चढी और भाजे के साथ मोबाइल से बात करते पति ने पकड लिया था। दोनों में फिर मारपीट व तनाव बनी रही। अंततः आपसी कलह व अवैध इश्क ने महिला की इहलीला ही समाप्त कर दी। महिला का मायके ( नैहर) अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कैयार गांव बताया जाता है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी है। थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा के कहा कि घटना की सूचना मिलते ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया गया है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Aliganj, #Crime, #GidhaurDotCom

Post Top Ad