अलीगंज : शहीद कामरेड स्व. ब्रह्मदेव ठाकुर की मनायी गई 14वीं पुण्यतिथि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 30 जून 2021

अलीगंज : शहीद कामरेड स्व. ब्रह्मदेव ठाकुर की मनायी गई 14वीं पुण्यतिथि

Aliganj / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह ) :-

प्रखंड क्षेत्र के गहलौर गांव में मंगलवार को पूर्व पंचायत समिति सदस्य कामरेड स्व. ब्रह्मदेव ठाकुर की 14वीं पुण्यतिथि शिक्षक विजय कुमार की अध्यक्षता में मनायी गयी। सर्वप्रथम लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व मुखिया सह माकपा नेता कामरेड नागेश्वर प्रसाद ने कहा कि ठाकुर जी इलाके के गरीब भूमिहीनों के रहनुमा थे। वे अपने जीवन भर भूमिहीनों को वासगीत पर्चा दिलाने के लिए संघर्षरत रहे। उनके अथक प्रयास से सैकड़ो भुमिहीन गरीबों को आवास के लिए जमीन दिलाने का काम किया। उनके द्वारा किये गये कार्य  कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शीतल नैया ने कहा कि वे गरीबों को हक व अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहा करते थे। हर समय गरीबों के लिए उनका दरवाजा खुला रहता था।आज हमलोगों के बीच भले नहीं है लेकिन उनके द्वारा किया गया कार्य जिन्दा है। डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे।जीवनभर गरीबों की सेवा में लगे रहे।मौके पर लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व तथा उनके द्वारा किये गये कार्यो की बखान किया। मौके पर अनिल यादव, जयप्रकाश ठाकुर, उपेन्द्र नैया, विजय ठाकुर, संजय कुमार के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

Post Top Ad -