खैरा : रहस्यमयी तरीके से गायब हुए दो भाई, अनहोनी को लेकर आशंकित हैं परिजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 26 जून 2021

खैरा : रहस्यमयी तरीके से गायब हुए दो भाई, अनहोनी को लेकर आशंकित हैं परिजन

Khaira/ खैरा. (Prahlad Kumar) :-

सीमावर्ती राज्य झारखंड के गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड से पैसा कलेक्ट करने निकले दो भाई रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए, जिसके बाद परिजन किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हैं। गायब दोनों भाई गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड के पदनाटांड गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अंशु कुमार और चंदन कुमार 2 दिन पूर्व घर से पैसा कलेक्ट करने निकले थे, जिसके बाद दोनों भाई रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए। इसी बीच थाना क्षेत्र के गरही डैम के समीप लापता चंदन का पर्स मिला है, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। दोनों लड़के के मामा प्रमोद वर्णवाल ने इसकी लिखित सूचना स्थानीय थाना को भी दी है, हालांकि अभी तक मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पूरे मामले को लेकर लापता युवक के परिजनों ने बताया कि अंशु और चंदन दोनों बाइक पर सवार होकर पदनाटांड गांव से डोरंडा के लिए निकले थे। दोनों ने देर शाम तक घर लौट आने की बात कही थी। चंदन वर्णवाल की पत्नी प्रिया ने बताया कि मंगलवार को ही वे लोग पैसा लाने डोरंडा गए थे। 2:00 बजे के बाद दोनों का फोन नहीं लगने लगा। शाम तक जब दोनों लौटकर घर नहीं आए तब चिंता बढ़ गई। इसी बीच बुधवार को गरही डैम के पास एक पर्स मिलने की सूचना के बाद बाद मामा प्रमोद वर्णवाल वहां गए और पर्स की पहचान की। घटना के बाद दोनों थाना की पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है। बताते चलें कि गिरिडीह और जमुई का सीमावर्ती इलाका गिद्धेश्वर जंगल का इलाका है और यहां लगातार नक्सली और अपराधिक वारदात होती रही है, जिसके बाद दोनों भाइयों के लापता होने से परिजन आशंकित हैं. उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

Post Top Ad -