खैरा : जमीनी विवाद में गोलीबारी से दो जख़्मी, माहौल तनावपूर्ण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 26 जून 2021

खैरा : जमीनी विवाद में गोलीबारी से दो जख़्मी, माहौल तनावपूर्ण


Khaira / खैरा (प्रहलाद कुमार) :- शुक्रवार देर शाम थाना क्षेत्र के पेसरा झिट्टी गांव में वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद में हुई गोलीबारी से 2 लोग घायल हो गए । घायल की पहचान गांव निवासी ट्यूटर यादव की 7 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी तथा 60 वर्षीय यदुनंदन यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव में वर्षों से रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में लगातार तनाव की स्थिति बनी आ रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को एक पक्ष का मवेशी दूसरे पक्ष के रास्ते पर चला गया, जिसके बाद दूसरा पक्ष उग्र हो गया और मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद एक पक्ष के मदन यादव, दासो यादव, सत्येंद्र यादव, विजो यादव, सुनील यादव सहित अन्य लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में मनीषा कुमारी और यदुनंदन यादव को गोली का छर्रा लगा है, जिसके बाद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ. नवल किशोर ने दोनों का इलाज किया। चिकित्सक डॉ. किशोर ने दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

बताते चलें , उक्त गांव में लंबे समय से रास्ता को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। बीते 6 अगस्त 2020 को भी उक्त गांव में जमकर गोलीबारी और बमबाजी हुई थी, जिसमें गांव निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम भी किया था और मामले में कई लोगों के अलावे मदन यादव को भी गिरफ्तार किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि मदन यादव हाल ही में जेल से छूट कर आया है और वह दोबारा लोगों के साथ मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहा है। घटना के बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Khaira, #Crime, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -