अलीगंज : बारिश से मूँग में भारी नुकसान, कर्ज में डूबे किसान कर रहे विलाप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 22 जून 2021

अलीगंज : बारिश से मूँग में भारी नुकसान, कर्ज में डूबे किसान कर रहे विलाप

 Aliganj / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह).:-

 प्रखंड क्षेत्र में लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश ने किसानों के अरमानो पर पानी फेर दिया है। उनके सपने धरे के धरे रह गये। उन्हे फसल नुकसान की भरपाई के लिए चिन्ता सताये जा रहीं है,आखिर महाजन का कर्ज कैसे चुकता करेंगे?  किसान महेन्द्र यादव, कर्मचारी यादव,श्यामसुन्दर सिंह, पंजाबी सिंह, सिंघेश्वर महतो ने बताया कि इतनी भारी बारिश दस वर्षो पहले का भी रिकार्ड को तोड़ दिया है। किसानों  ने तीन वर्षो से खेतों पड़े सुखाड़ से परेशान थे। इस बार महाजन से कर्ज लेकर किसान अपने खेतों में बड़ी माञा में मूँग की फसल लगाया था।लेकिन बेमौसम मुसलाधार बारिश से सैकड़ो एकड़ में लगे मूँग की फसल बर्बाद हो गया, जिससे किसानो को चिन्ता सता रही है। किसान कर्मचारी प्रसाद ने बताया कि अपने दो बीघा खेत में बड़े अरमान के साथ मूँग की फसल लगाया था, लेकिन बेमौसम मुसलाधार बारिश से सब पानी में डूबकर बर्बाद हो गया है। सब संजोये सपना बेकार हो गया। अब खेतों पर जाने का मन नही कर रहा है। जब भी खेत पर जाते हैं तो आखों से आंसू झलक पड़ती है। भाकपा माले के प्रखंड सचिव कामरेड महेन्द्र यादव, समाजसेवी मुन्ना सिंह ने बताया कि बेमौसम मुसलाधार बारिश से किसानों की भारी क्षति हुई है।एक तो किसानों को तीन वर्षो से खेतों पड़े सुखाड़ और दूसरी ओर लाकॅडाउन में आर्थिक तंगी के साथ जूझना पड़ रहा है। इस वर्ष महाजन से कर्ज लेकर गरमा मूँग की फसल लगाया था लेकिन सब पर बेमौसम मुसलाधार बारिश ने बर्बाद कर दिया।जिससे किसानों को भारी नुकसान हुई है।उन्होंने सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Aliganj, #Agriculture, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -