अलीगंज : कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन ओर शोक सभा आयोजित, दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 22 June 2021

अलीगंज : कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन ओर शोक सभा आयोजित, दी श्रद्धांजलि

Aliganj /अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :-

प्रखंड क्षेत्र के भलुआना गांव निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह कांग्रेसी कार्यकर्ता भरत यादव का मंगलवार की अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की समाचार मिलते प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव की अध्यक्षता में दो मिनट मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया। समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि भरत जी कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे।  कोदवरिया पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर रहकर किसानों की सेवा की थी। अपने जीवन भर कांग्रेस पार्टी के संगठन की मज़बूती के लिए संघर्षरत रहे। कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज एक अनुभवी कार्यकर्ता को खो दिया है, जिससे पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर कांग्रेस के राज्यप्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रभुदयाल सिंह,श्यामसुन्दर सिंह, महेश सिंह राणा, कामरेड महेन्द्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामू यादव, सुरेश यादव, मकेश्वर यादव,अवधेश यादव , विक्रमदितय, नरेश यादव, शिक्षक नागेशवर यादव, नगीना चंद्रवंशी, डॉ. दिनेश कुमार, परमेश्वर यादव, उमेश यादव सहित दर्जनो लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Aliganj, #Homage, #GidhaurDotCom

Post Top Ad