अलीगंज बाजार में कांग्रेसियों ने किया मास्क व सैनिटाईजर का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 3 June 2021

अलीगंज बाजार में कांग्रेसियों ने किया मास्क व सैनिटाईजर का वितरण

Aliganj/अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :-

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतू गांव-गांव जाकर मास्क व सैनिटाईजर का वितरण करने के निर्देश पर गुरुवार को जमुई जिले के प्रखंड के अलीगंज बाजार में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी के नेतृत्व में घुम- घुमकर सैकड़ो लोगों को घर -घर मास्क व सैनिटाईजर का वितरण किया ।

  जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरों में कोरोना का संक्रमण से बचने को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर लोगों के बीच मास्क व सैनिटाईजर का वितरण किया जा रहा है, ताकि वे खुद जागरूक होकर आस-पडोस लोगों को भी जागरूक करे। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु घरों से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि जमुई जिले के हर पंचायतों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मास्क व सैनिटाईजर का वितरण किया जाएगा। लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए घरेलु नुस्खे भी बताये जाएंगे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, किसान धर्मेद्र कुशवाहा , चंद्रशेखर आजाद, नगीना चंद्रवंशी, अवधेश यादव,अभिराम कुमार, परमेश्वर यादव, महेश राम, ब्रह्मदेव यादव,प्रमोद पासवान के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

Post Top Ad