अलीगंज : जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 27 जून 2021

अलीगंज : जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर लोगों ने दी बधाई

Aliganj / अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :-

जदयू किसान प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा ने जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के धनामा गांव निवासी  धर्मेन्द्र कुशवाहा को JDU किसान प्रकोष्ठ के  बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जमुई जिले सहित प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है। 
बता दें कि धर्मेन्द्र कुशवाहा को वर्ष 2007 में बिहार सरकार के कृषि मंत्रालय ने भी 'किसान श्री' पद से सम्मानित किया था। श्री कुशवाहा को जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जमुई जिले के किसानों को इनसे काफी उम्मीदें हैं।  किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से वरीय वरीय नेताओं व अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ निष्पादन करवाने का काम करेंगे। 
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना', वरिष्ठ नेता श्याम सुन्दर सिंह, नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार, प्रो. आनंदलाल पाठक, चंद्रशेखर आजाद, प्रभुदयाल सिंह, जिप प्रत्याशी शीलू देवी, जदयू नेत्री क्रान्ति देवी, महेश राम, कैलाश विंद, डॉ. दिनेश कुमार, त्रिलोकी पासवान, शंकर महतो, ब्रजेश सिंह, हरिओम कुशवाहा, मो. फखरुद्दीन, पूर्व मंत्री दामोदर रावत, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, जिलाध्यक्ष ई. शंभुशरण सहित दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा को साधुवाद दी और नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष को बधाई देने का तांता लगा है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Aliganj, #Politics, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -