Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Breaking

Responsive Advertisement
Sono / सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद याद के 74वें जन्मदिन पर शुक्रवार को गरीबों के बीच भोजन उपलब्ध कराया जाएगा । 
उक्त जानकारी देते हुए चकाई विधानसभा(Chakai VidhanSabha) क्षेत्र के पूर्व विधायिका सावित्री देवी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के इस संकट की घड़ी में माननिय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को चकाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले प्रखंडो और पंचायतों में सद भावना दिवस के रूप में मनाते हुए प्रखंड एवं सभी पंचायत स्तर तक के गरीबों को निःशुल्क भोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लालू रसोई के बैनर तले तहत सभी पंचायतों में निवास करने वाले असहाय , निर्धन , अनाथ व कमजोर लोगों को शुद्ध पका हुआ भोजन उपलब्ध कराये जायेंगे । उन्होंने सोनो तथा चकाई प्रखंड के सभी पंचायतों में रहने वाले राजद के प्रमुख कार्यकर्ताओं से आग्रह पूर्वक अपील करते हुए सभी लोगों को अपने अपने पंचायतों में लालु रसोई चलाते हुए जरुरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराने की बात कही है।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Sono, #Politics, #GidhaurDotCom