खैरा : कागेश्वर में रॉड से कूचा सिर , इलाज के क्रम में मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 11 जून 2021

खैरा : कागेश्वर में रॉड से कूचा सिर , इलाज के क्रम में मौत

 
Khaira /खैरा (प्रहलाद कुमार) :-

थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति का सिर लोहे के रॉड से कूच दिया, जिसके बाद इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति व्याप्त है। मृतक की पहचान गांव निवासी ईश्वर यादव के 42 वर्षीय पुत्र रविंद्र यादव के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार, रविंद्र यादव का गांव के कुछ लोगों से लंबे अरसे से जमीन विवाद चला रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार को दूसरे पक्ष के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। घटना के बाद दूसरे पक्ष के त्रिपुरारी यादव, पप्पू यादव सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना के बाद उक्त लोगों ने लोहे की रॉड से उसका सर कूच दिया, जिसके बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए उसके परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया। जमुई में भी जब उसके स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर किया, लेकिन पटना ले जाने के क्रम में सिकंदरा पहुंचने के दौरान ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त भी हो गई है। मृतक के परिजनों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। 

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Khaira, #Crime, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -