झाझा : पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 10 जून 2021

झाझा : पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प

Jhajha /  झाझा (न्यूज़ डेस्क)

प्रखंड क्षेत्र के कई जगहो पर गुरुवार को महिलाओ ने धरती पर हरियाली फैलाने का संकल्प लेते हुए  पौधारोपण किया।  कई जगहो पर महिलाओ के द्वारा पौधारोपण करते हुए अन्य लोगो को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जानकारी देती हुई सीमा सिन्हा, अनुराधा निराला, किरन कुमारी, रितु सिन्हा सहित अन्य महिलाओ ने बताया कि हमलोगो की जिम्मेवारी सिर्फ अपने परिवारो की रक्षा करना ही नहीं बल्कि धरती पर लगे पेड़ पौधो की रक्षा करते हुए चारो ओर हरियाली फैलाना भी है। आज धरती पर पेड़ पौधा कम हो जाने से कई तरह की विपत्ति लोगो के सामने आ रही है। लोगो को ना तो शुद्व हवा मिल पा रहा है और ना ही शुद्व वातावरण। कोरोना वैश्विक महामारी के दौर मे लोगो को ऑक्सीजन की कमी की समस्याओ से गुजरना पड़ रहा है। अगर धरती पर पेड़ पौधा भरपूर मात्रा मे रहेगा तो हमलोगों को यह दिन देखना नहीं पड़ेगा। इसलिए सभी लोग अब भी इस ओर ध्यान देते हुए अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ पौधा अवश्य लगाएं और पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लें।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Jhajha, #Plantation, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -