गिद्धौर : रतनपुर मोड़ पर बुजुर्ग महिला को लगी ऑटो से टक्कर, घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 23 मई 2021

गिद्धौर : रतनपुर मोड़ पर बुजुर्ग महिला को लगी ऑटो से टक्कर, घायल

 Gidhaur/गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क).:- रविवार की सुबह गिद्धौर- जमुई मुख्य मार्ग के रतनपुर मोड़ के समीप सड़क के किनारे पैदल चल रहे एक बुजुर्ग महिला ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कटौना निवासी अनरवा देवी के रूप में हुई है।


 जानकारी के अनुसार,  रविवार की सुबह अनरवा देवी अपनी बेटी के घर से पैदल चलकर अपने घर कटौना जा रही थ, इसी क्रम में एक अनियंत्रित ऑटो उक्त बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इस घटना में उक्त घायल महिला के सिर पर गहरी चोट आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो (बी आर 46 पी 3020) अपने गति से आ रही थी, अचानक सड़क पर चल रहे उक्त वृद्ध महिला को ठोकर लगी और सिर के बल गिरने से उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। 

 घटना के बाद में स्थानीय ग्रामीणों के दबाव पर उक्त वर्णित ऑटो चालक ने घायल महिला अनरवा देवी को इलाज के शर्त पर घटनास्थल से अपने ऑटो पर बिठाकर ले जाया गया। इधर,  समाचार लिखे जाने तक घायल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Gidhaur, #Accident, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -