जमुई : सदर अस्पताल को MLA श्रेयसी सिंह ने दिए पांच ऑक्सिजन सिलेंडर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 15 May 2021

जमुई : सदर अस्पताल को MLA श्रेयसी सिंह ने दिए पांच ऑक्सिजन सिलेंडर

Jamui / जमुई (बिभूति भूषण) :- सदर विधायक श्रेयसी सिंह ने दिग्विजय सिंह फाउंडेशन के सौजन्य से जमुई सदर अस्पताल को कोरोना संक्रमितों की सांस के लिए 10 लीटर क्षमता वाला पांच ऑक्सिजन सिलेंडर मुहैया कराया है। उन्होंने अपने विशेष दूत के माध्यम से सिविल सर्जन की मौजूदगी में सदर अस्पताल को ऑक्सिजन सिलेंडर सौंपते हुए कहा कि कोरोना के गम्भीर मरीजों को इससे राहत मिलेगी।

श्रेयसी सिंह ने मरीजों की खास सुविधा के लिए सदर अस्पताल को 10 लीटर का ऑक्सिजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि जीवन रक्षक हवा इस विकट घड़ी में आवश्यक ही नहीं वरन अनिवार्य है।  उन्होंने आगे कहा कि वे वैश्विक महामारी को लेकर हमेशा प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद स्थापित कर वस्तुस्थिति पर नजर रख रही हैं। पिछले महीने सदर अस्पताल का निरीक्षण किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि वे कोरोना वार्ड भी गयी थीं और संक्रमित मरीजों से मुलाकात कर हालिया स्थिति का जायजा ली थीं। श्रेयसी सिंह ने इस दरम्यान कोरोना जांच , टीकाकरण , मरीजों का इलाज , उपकरण की उपलब्धता , शय्या की संख्या आदि की विस्तार से जानकारी ली थीं और सिविल सर्जन को जरूरी निर्देश दिए थे।

विधायक श्रेयसी सिंह ने इसी परिप्रेक्ष्य में सदर अस्पताल को 10 लीटर क्षमता का पांच जीवनदायिनी हवा वाला सिलेंडर मुहैया कराए जाने की बात - बताते हुए कहा कि कोरोना संक्रमितों की जान की रक्षा के लिए वे कटिबद्ध हैं।  उधर जीवनदायिनी ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति किये जाने से कोरोना संक्रमितों एवं उनके परिजनों में हर्ष देखा जा रहा है। प्रदेश और देश में प्राणवायु के लिए मची मारामारी के बीच विधायक श्रेयसी सिंह के इस भागीरथी प्रयास का आमजन हॄदयतल से तारीफ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक श्रेयसी सिंह की माता एवं बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी दिग्विजय सिंह फाउंडेशन का संचालन करती हैं। यह संस्था जन कल्याण के लिए समर्पित है। गिद्धौर निवासी स्मृतिशेष दिग्विजय सिंह भारत सरकार के मंत्री थे और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के पिता हैं।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Jamui, #Politics, #GidhaurDotCom

Post Top Ad