झाझा : जमुई जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया भोजन का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 25 मई 2021

झाझा : जमुई जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया भोजन का वितरण

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) | सोनू कुमार [Edited by: Sushant] : रविवार को जमुई जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा झाझा के सुंदरीटांड़ के मांझी टोला में करीब 150 पैकेट भोजन एवं मास्क का वितरण जरूरतमंदों के बीच चेंबर के व्यापारीयोों के सहयोग से किया गया।

बताते चलें कि लॉकडाउन विशेषतः रिक्शा चालकों एवं दिहाड़ी मजदूरों के लिए बड़ा मुसीबत बन गया है। चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने ऐसे ही लोगों के लिए इस तरह की पहल करने का निर्णय लिया है। यह लगातार 15 दिनों तक जारी रहेगा।
वहीं वितरण में मौजूद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राकेश सिंह, महासचिव पिंटू झा, मोती सिंघानिया, सतीश बरनवाल, टिल्लू बंका, प्रशांत सुल्तानिया सहित चेंबर के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Responsive Advertisement