दुमका : संथाल परगना में बनेगा अनाथालय , दान में दी गई जमीन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 29 मई 2021

दुमका : संथाल परगना में बनेगा अनाथालय , दान में दी गई जमीन


Dumka / दुमका (न्यूज़ डेस्क) :-

 जिले के जर्मुण्डी प्रखंड के कटीम्बा गाँव में खुलेगा अनाथ आश्रम। कटिम्बा गाँव के निवासी नरेन्द्र तिवारी व प्रभाष तिवारी ने संयुक्त रूप से अनाथ आश्रम निर्माण हेतु 'विश्व सनातन वैदिक संघ' को जमीन दान स्वरूप दिया। उक्त जानकारी वैदिक संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मी कान्त मालवीय ने दिया। विश्व सनातन वैदिक संघ के संस्थापक रोशन कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाथ आश्रम निर्माण हेतु सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर व भुमि पूजन कर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाऐगा। जमीन दाता श्री नरेन्द्र तिवारी ने कहा "मेरी माता जियावती देवी की इच्छा अनाथ बच्चों की सेवा को लेकर थी। मुझे इस प्रकार के समाजसेवी ट्रस्ट की तलाश कई वर्षों से थी। मुझे जमीन दान करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है।" इस मौके पर वैदिक संघ के संस्थापक- रौशन कुमार मिश्रा,  सचिव- लक्ष्मी कान्त मालवीय, नरेन्द्र तिवारी, बिमल कुमार तिवारी, विनय कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार तिवारी आदि ग्रामीण व ट्रस्टी मौजूद रहे।
Edited by : Abhishek Kr. Jha

Post Top Ad -